

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि का पर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान एवं स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से संचालित करते हुए पंडित राकेश पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व पर रचनात्मक गतिविधियों के साथ ध्यान, जप, साधना एवं नवकुंडीय हवन का आयोजन किया गया। नव कुंडीय हवन के मध्य ही विविध सभी तरह के संस्कार शक्ति पीठ पर हुए। बच्चों को विशेष उपहार ट्रस्ट समिति द्वारा दिए गए। गायत्री शक्तिपीठ के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे माता बहनों को ट्रस्ट समिति द्वारा देव चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन असंख्य जोड़े सम्मिलित हुए। तथा साधना, ध्यान, जप और नव कुंडी हवन का लाभ लिया। गायत्री शक्तिपीठ के योगेश मालवीय, व्यवस्थापक, अखिलेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अखिलेश पाटीदार कोषाध्यक्ष, मोनू पाटीदार भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुखदेव ममता राठौर, संतोष पाटीदार, अमर सिंह रावत, भुवान सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह, सुशीला अंचल, प्रकाश वर्मा, सुरेश पटेल, राजेंद्र पाटीदार,वीजय श्री गुप्ता, जगदीश आशा गोराना, कन्हैया राठौर, गंगाराम पाटीदार, एस डी रचना पाटीदार, बलराम पुष्पा राठौड़, आशा पाटीदार, ,गायत्री राठौर, एवं अन्य सभी नगर वासियों ने जोड़े एवं परिवार सहित अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।नव कुंडीय हवन के माध्यम से गायत्री महामंत्र की आहुतियां गूंजी तथा विशेष आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। अंतिम दिन युग निर्माण सत्संकल्प के सभी 18 सूत्रों को जीवन में उतारने के लिए प्रत्येक परिजनों को प्रेरित किया गया।