A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ दुर्गेश सिंह को तोछीगढ मै दी गई भावभीनी विदाई

 

 

आयुर्वेद चिकित्सक डॉदुर्गेन्द्र सिंह को तोछीगढ़ में दी गई भावभीनी विदाई

Related Articles

 

अलीगढ़ 30 जून 2025 (सू0वि0): राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तोछीगढ़ में तैनात वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दुर्गेन्द्र सिंह का स्थानांतरण फिरोजाबाद के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में हो जाने के उपरांत चिकित्सालय के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रीय ग्रामवासियों द्वारा एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई अवसर पर चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने डॉ. दुर्गेन्द्र सिंह के सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उनके मरीजों के प्रति समर्पण भाव की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह ने तोछीगढ़ क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा को सुलभ एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया, जिससे गांव-गांव तक आयुर्वेद के प्रति विश्वास मजबूत हुआ। विदाई समारोह में चिकित्सा अधीक्षक, आयुष विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिंह को उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. दुर्गेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में तोछीगढ़ के लोगों के सहयोग, प्रेम और स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि तोछीगढ़ में बिताए गए कार्यकाल के अनुभवों को वे हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगे और अपने सेवाकाल में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को लगातार जारी रखेंगे।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने डॉ. सिंह को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं और पूरे वातावरण में भावुकता का माहौल

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!