

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।रोजगार की तलाश में बाहर रह रहे पति की गैर मौजूदगी में पत्नी दो बच्चों और लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई जिसपर पति ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए बच्चों की हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी इस्लाम उददीन ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गाजियाबाद में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करता है।और उसकी पत्नी रुखसार दो मासूम बच्चों के साथ परिजनों से अलग गांव में रहती है।पीडित ने बताया कि उसे 18सितम्बर को सूचना मिली की तुम्हारी पत्नी बच्चों सहित गांव से कहीं चली गई है।जो लगभग एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात भी ले गई है। पीडित ने बताया कि जब उसने गांव आकर जानकारी की तो पता चला कि उसकी पत्नी रुखसार मौदहा के उपरौस निवासी मोहम्मद इसलाम से फोन पर बात करती थी।और इसलाम भी मौदहा में नहीं है। पीडित ने इस्लाम पर ही अपनी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और बच्चों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।