A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर 25 जनवरी को होगा ‘RUN FOR ROAD SAFETY’ का आयोजन

 

जमशेदपुर।

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 25 जनवरी 2026 (रविवार) को ‘RUN FOR ROAD SAFETY’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से प्रारंभ होगा, जो जुबली पार्क होते हुए पुनः उपायुक्त कार्यालय में आकर संपन्न होगा।

इस दौड़ में प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

निवेदक : जिला परिवहन पदाधिकारी

अनंद किशोर

अखंड भारत न्यूज़ (ब्यूरो चीफ)

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More
Back to top button