

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिंघाना मनावर द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम सस्था में आयोजित किये जा रहे है। जिसका मुख्य उद्देश्य स्कील के क्षेत्र मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कारित करना है। संस्था में प्रतिवर्ष अनुसार 2024 के प्रवेशित छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जो छात्र ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए उनको प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत डोंचा के सरपंच गणेश जर्मन उपस्थित थे। अध्यक्षता सस्था कि प्राचार्य श्रीमति यशोदा टेकाम व विशेष अथिति सचिव शैलेंद्र शर्मा पटवारी अरविंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण अधिकारी कमलेश वर्मा, विशाल पवार, श्रीमती पूजा पाटीदार, गायत्री राठौर,श्रीमती संध्या मंडलोई, श्रीमती सुजाता गौर, राम सिंह तोमर, संचालक मनीष भालके ने किया।
