A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाल्मीकि जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा वाल्मीकि जी का पूजन



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर रामालय भवन जाजमेखेड़ी मे विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता विभाग ने सर्व समाज द्वारा वाल्मीकि जी का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। पूजन कार्यक्रम मे सभी समाजजन एवं वाल्मीकि समाज के सन्नी चौहान, राजेश तोमर ने वाल्मीकि जी का पूजन कर पूजन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के समाजजन उपस्थित थे। विश्व हिन्दू परिषद के सामाजिक समरसता धार विभाग प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी, तहसील प्रमुख नितेन्द्र मंडवाल, टोली सदस्य जगदीश भवेल ने पूजन करवाया एवं भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पार्षद लोकेश मुकाती सहित भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुशवाह, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप सोनी, मंगलेश सोनी आरआरएस के आशीष गंगवाल, करण यादव, यशवंत बढ़वाया, सुखदेव राठौर, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!