A2Z सभी खबर सभी जिले की

हजारों मृत गौ माताओं की आत्म शांति हेतु उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण 

हजारों मृत गौ माताओं की आत्म शांति हेतु उज्जैन शिप्रा तट पर तर्पण

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141824

Related Articles

 

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश ने एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पहल करते हुए उज्जैन के पवित्र शिप्रा तट पर हजारों मृत गौ माताओं की आत्म शांति के लिए तर्पण किया टीम श्री अभय जी यादव साहब एवं प्रदेश अध्यक्ष तेजुबाबा के नेतृत्व में यह आयोजन सनातन संस्कृति के अनुरूप विधिविधान से संपन्न हुआ। तेजुबाबा ने बताया कि संगठन पिछले सात वर्षों से मृत गौ वंश का सम्मानजनक अंतिम भूसंस्कार कर रहा है। उन्होंने कहा, गौ माता को जीवित अवस्था में पूजनीय मानना और मृत्यु के बाद जंगलों में फेंक देना हमारे धर्म की विडंबना है। अब हम हर मृत गौ माता को सह सम्मान समाधि देंगे।” इस पुनीत कार्य में 500 से अधिक बटुक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ तर्पण किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान दास जी महाराज, संत श्री नीलेश्वर पूरी जी महाराज, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री अभय जी यादव, गौ सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष गंभीर सिंह सहित हजारों गौ सेवकों ने भाग लिया। संगठन ने अब तक हजारों घायल, बीमार और बेसहारा गायों का उपचार करवाया है, सैकड़ों विकलांग गायों को गौशालाओं में स्थानांतरित किया है और पूरे प्रदेश में अंतिम भूसंस्कार की व्यवस्था को जन-जन तक पहुँचाया है।

 

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन आज मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में गौ सेवा और सम्मान की एक मिसाल बन चुका है। कार्यक्रम की जानकारी रवि मिरदवाल कुबेर राज गौ सेवा संगठन जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!