

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।शौय और पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती हवन पूजन के उपरांत नगर में भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे विभिन्न देवी देवताओं की झाकियों साथ निकाली गई।
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जयंती नगर में धूमधाम से निकल गई शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए भगवान परशुराम सहित शंकर पार्वती, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सीता, हनुमान जी सहित विभिन्न प्रकार की देवी देवताओं की झांकियां के साथ साधु संतों के टोली कीर्तन भजन करते हुए महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया। सुबह पांडव गेस्ट हाउस मकान परशुराम की छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पण करते हुए हवन पूजन किया गया दोपहर बाद विद्या देवी पालीवाल इंटर कॉलेज डीजे बैंड बाजे के साथ धूमधाम से कचहरी रोड,माली कुआं चौराहा ,थाना चौराहा होते हुए कुंवर विद्यालय में समापन किया गया। भगवान परशुराम के जन्म दिन को अक्षय तृतीया के दिन के नाम से जाना जाता है ऐसी मानता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से नुकसान नहीं होता है।भगवान परशुराम अपने तप और पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले युगों तक मानव जाति के प्रेरणा स्रोत बने शोभा यात्रा में मुख्य रूप से शिवकुमार पाण्डेय,लालाराम निषाद,जगदीश व्यास, अनूप कुमार,आकाश त्रिपाठी, राकेश पालीवाल, रामदेव सिंह, डंडा गुरु , अरविन्द शर्मा, अनिल दुबेदी,राजेंद्र मधुपिया,मजोज कुमार,श्रीपाल सहित सैकड़ो की संख्या में नगर वासी शोभा यात्रा में शामिल होकर जन्मोत्सव का आनंद उठाया। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुरस्कार की तैनाती देखी गई।