A2Z सभी खबर सभी जिले की

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूपसे घायल

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर – भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के हाथ-पैर टूट गए और सिर में भी चोटें आई हैं। नदबई में स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को भरतपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार भदीरा गांव निवासी देवेंद्र (18) पुत्र वीर सिंह अपनी बाइक से भदीरा जा रहा था वहीं सैंडोली निवासी रामेश्वर (40) पुत्र अमरसिंह अपने एक परिचित के साथ दूसरी बाइक पर सवार था कि इसी दौरान दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत निजी वाहनों की मदद से घायलों को नदबई के राजकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!