A2Z सभी खबर सभी जिले की

निजी स्कूल के मैदान पर करीब दो घंटे तक चला बलवा ड्रिल अभ्यास..

भीड़ ने नारेबाजी और पथराव किया, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े : ड्रिल में भगदड़ की स्थिति की गई निर्मित..



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। आगामी बसंत पंचमी और अन्य त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनावर, धरमपुरी और गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों की पुलिस ने रविवार दोपहर को बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।

Related Articles

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर यह अभ्यास ग्राम डोंचा स्थित एक निजी स्कूल के मैदान पर करीब दो घंटे तक चला। बलवा ड्रिल में मनावर, गंधवानी और धरमपुरी थानों का पुलिस स्टाफ शामिल हुआ।

इस दौरान एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया, मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना और धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव भी मौजूद रहे। गांवों के कोटवारों ने भी इस ड्रिल में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उपद्रवी भीड़ की भूमिका निभाई। इस ‘भीड़’ ने पुलिस की समझाइश नहीं मानी, नारेबाजी की और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने चेतावनी देते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने का प्रशिक्षण लिया।

ड्रिल के दौरान भगदड़ की स्थिति भी निर्मित की गई। इसमें कुछ लोगों को ‘घायल’ दर्शाया गया, जिन्हें एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी।

मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि यह बलवा ड्रिल वर्तमान और आने वाले त्योहारों तथा आयोजनों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए आयोजित की गई थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!