0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

*नवागत एसपी श्री धर्मवीर सिंह ने एसपी ग्वालियर का किया पदभार ग्रहण* *आमजन के लिये सुलभ पुलिसिंग के किए जाएंगे प्रयास: नवागत एसपी ग्वालियर* ग्वालियर 12.03.2024 । आज *नवागत पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया गया। *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल* द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक को मंगलवार सांय सिटी सेंटर स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का पदभार सौंपा गया। नवागत एसपी ग्वालियर के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व कार्यालयीन स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ग्वालियर में आमजन की जो पुलिस से अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। ग्वालियर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की पतारसी के प्रभावी प्रयास किये जाएंगे। सीमावर्ती जिलों से आकर अपराध करने वाले बदमाशों पर लगाम कसी जाएगी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्वालियर जिले के लिये पुलिसिंग आमजन के लिये सुलभ होगी और आम व्यक्ति थाने में जाकर अपनी शिकायत को बिना किसी परेशानी व दबाव के दर्ज कराएगा और प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी फरियादी की बात को संवेदनापूर्वक सुनकर वैधानिक कार्यवाही करेगे, ऐसे प्रयास किये जाएंगे। सीमावर्ती जिले व बाहरी राज्यों से ग्वालियर में आकर अपराध करने वाले अपराधियों की चेन को तोड़ा जाएगा और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नही जाएगा। ग्वालियर शहर में सीसीटीव्ही कैमरों की संख्या को बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे जिससे कोई भी अपराधी घटना घटित करने के बाद कैमरे की नजर से न बच पाये और अपराध कारित होने पर अपराधियों की पहचान की जा सके। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
14/03/2024

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के निकट बुधवार सुबह करीब 11 बजे गड़ा लगाकर तीन युवकों ने एक युवक
07/11/2025

स्थान डग जिला झालावाड़ राजस्थान रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम डग कस्बे में पुरानी पंचायत में अन्नपूर्णा रसोई संचालित है शुक्रवार को भोजन के लिए जगत सिंह नेपाल कि चौकीदार को कर्मचारियों ने कूपन देने से मना कर दिया भगत सिंह ने बताया कि वहां गुरुवार सुबह अन्नपूर्णा रसोई घर में भोजन करने गया था स्वस्थ खराब होने से एक रोटी बच गई इसे उसने बाहर खड़ी गाय को खिला दिया जब शुक्रवार सुबह भोजन का टोकन लेने गया तो कर्मचारियों ने यहां कह कर मन कर दिया कि तुम रोटी किस दिखाने गए थे और कहा कि जगह शिकायत करनी हो कर दो जगत सिंह की पेड़ सुनने के बाद समाजसेवी सुबह-सुबह नेपाली चौकीदार को अपने साथ अन्नपूर्णा रसोई लेकर आए और टोकन कटवा कर भोजन करवाया वहीं कर्मचारियों को समझाया अन्य लोगों ने बताया कि यह आधिकारिक ताई समय पर निरीक्षण नहीं करते इससे जरूरतमंदों को दिन बिना भोजन किया लौटना पड़ता है
21/04/2024
Check Also
Close




