A2Z सभी खबर सभी जिले की

करोली मंडल का हिंदू सम्मेलन..ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह..

वक्ताओं ने दिया सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रबोध का संदेश.. सनातन संस्कृति हमारी पहचान.. पंच परिवर्तन पर दिया मार्गदर्शन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। करोली मंडल के हिंदू सम्मेलन का आयोजन ग्राम करौली में आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम सेमल्दा, अछोदा, पेरखड़, खेड़ी हवेली, बिजाबयड़ी, पिपलाज करौली व एकलबारा के हजारों की तादाद में सर्वसमाज के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। जिसमें मातृशक्ति तथा बालमनुहार की उपस्थिति सर्वाधिक रही।

Related Articles

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संत शांतिप्रिय दास कष्ट भंजन बालाजी धाम, अनंत स्वरूपदास, संत विवेक स्वामी, भागवताचार्य पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया तथा मुख्य वक्ता कुक्षी जिला संघ चालक राजेन्द्र पाटीदार और ज्योतिषी डॉ.कविता शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की।

मंच पर विभिन्न स्थानों के वरिष्ठजनों में डॉ.राधेश्याम पाटीदार, सरदार सिंह मंडलोई, नानुराम धनगर, राजे सिंह, नानुराम प्रजापत, दयाराम बंसल, लालसिंह, राधेश्याम हम्मड़, गांगाजी पाटीदार, राजू अजनारे, प्रवीण दास बैरागी, भागीरथ साकले, विकास शिंदे, राधेश्याम भाबर आदि भी मंचासीन रहे।

सभी वक्ताओं ने अपनी ओजस्वी वाणी से हिंदू धर्म, पंच परिवर्तन और बलिदानियों के जीवन संघर्षों पर उद्बोधन देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित राधे भैया ने सामाजिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विवाह आदि संस्कारों में वर्तमान विसंगतियों पर चिंता जताते हुए सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। संत शांतिप्रिय दासजी ने हिंदू धर्म की महत्ता बताते हुए उपस्थित जन-मानस से अपनी शक्ति पहचानने की पुरजोर अपील की।डॉ.कविता शर्मा ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें समाज में समरसता बनाए रखना है। कुक्षी जिला संघ चालक राजेन्द्र पाटीदार ने संघ की शताब्दी यात्रा पर प्रकाश डाला।

अतिथियों का स्वागत रामेश्वर पाटीदार, मोतीलाल पाटीदार, महेश भीमाजी पाटीदार, जयराम पटेल, प्रहलाद मंडलोई, कमल पाटीदार, कमल राजाजी, ललीता पाटीदार, सोनू राजाजी, बद्री पाटीदार, सुदामा पाटीदार, तुलसी राम पाटीदार, राजेश छबाया, संदीप लिमाजी पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, राजपाल चौहान, मनोज छबाया, वीरेंद्र मालवीय, रविन्द्र पाटीदार, मुरली पाटीदार, जयदेव मालवीय, अमृत पाटीदार, अंकेश साद आदि ने किया।

संचालन राम शर्मा और आभार कुलदीप पाटीदार ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!