A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री बस्ती में ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ…



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में नगर मनावर के गायत्री बस्ती में संपन्न हुआ ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ। अखंड ज्योति एवं माता भगवती अवतरण दिवस 100 वर्ष पूर्ण होने पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

इसी क्रम में सशक्त राष्ट्र‌ निर्माण की कामना एवं मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य से पर्यावरण, जलसंरक्षण, संस्कार प्रयोजन, परिवार कुटुंब अखंड ज्योति पत्रिका, नारी जागरण, जैसे अनेक योजनाओं को लेकर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता यज्ञाचार्य के माध्यम से गायत्री बस्ती के प्रत्येक घरों में पहुंचकर घर घर अलख जगाने का कार्य किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में यज्ञ की पूर्व तैयारी कर गायत्री बस्ती में सफल एवं व्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम में गायत्री परिवार मनावर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट उपाध्यक्ष के अखिलेश जायसवाल, प्रबंधक योगेश मालवीय, लव कुश पाटीदार आदि शामिल रहे।

जिनके द्वारा सभी यज्ञ आचार्य को सम्मान कर प्रत्येक घर में हवन के लिए प्रस्थान किया गया। गायत्री शक्तिपीठ मनावर के परिव्राजक पंडित राकेश पुरोहित ने बताया कि यज्ञ आचार्यों को ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ के लिए प्रत्येक घरों में प्रस्थान कर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के युग निर्माण योजना के 18 संकल्प को जीवन में उतार कर योजना में सभी को अपनी साझेदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!