A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, चपेट में आया बाइक सवार ,

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार , ,,,,,,,,,,,,,,,

वाराणसी से रिपोर्ट

श्याम सुन्दर जायसवाल | अखंड भारत न्यूज़

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंगुलपुर अंडरपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरीदपुर निवासी बालेराम शनिवार सुबह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बलुआघाट की ओर से चौबेपुर की तरफ आ रहे ट्रक ने अंडरपास के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजवाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button