

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। ठंड एवं कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 48 घंटे से सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दलहनी फसलों में पाला की आशंका बलवती हो उठी है।
ठंड एवं कोहरे का कहर कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे से सूर्य देव नजर नहीं आए हैं। लगातार शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। तराई क्षेत्र की दलहनी फसलों में पाला पड़ने की आशंका बलवती हो उठी है। पाले से अरहर एवं मसूर की फसलों में नुकसान की संभावना बनने लगी है। मौसम के साफ होने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला के अनुसार अरहर मसूर की फसल ठंड से प्रभावित हो सकती है।