A2Z सभी खबर सभी जिले की

पार्वती हॉस्पिटल में विशाल हृदय रोग चेकअप कैंप 23 नवंबर रविवार को



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में नगर में अग्रणीय, सर्व सुविधायुक्त पार्वती हॉस्पिटल द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 नवंबर रविवार को किया गया है। जिसमें भारत के प्रसिद्ध स्वास्थ्य क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान देने वाले बैंकर्स हार्ट इंस्टीट्यूट वडोदरा गुजरात के डॉक्टर पार्वती अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।

इस अवसर पर पार्वती हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कृष्ण चंद्र राणे और डॉक्टर जितेंद्र राणे के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर रौनक रूपारेलिया कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर चिंतन पांडे और डॉक्टर विनय रोहरा के द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। जिसमें कार्डियक स्क्रीनिंग हृदय की कार्डियोग्राफी ब्लड शुगर की जांच डायबिटीज बार-बार सीने में दर्द ब्लड प्रेशर थोड़ा सा चलने पर सांस का फूलना आदि की जांच जो ₹3000 में होती है ऐसी संपूर्ण जांच मात्र ₹500 में शिविर के दिन की जाएगी।

यह शिविर 23 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से शाम की 4:00 बजे तक पार्वती हॉस्पिटल सिंघाना रोड मनावर में किया जा रहा है!

स्वास्थ्य शिविर से संबंधित जानकारी के लिए हॉस्पिटल के मीडिया प्रभारी पत्रकार मयंक साधु से मोबाइल नंबर 9589877008 पर संपर्क किया जा सकता है!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!