A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एक्सल टूटने से लोडर ई रिक्शा में भिडा, दो गंभीर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे की बीचोबीच लोडर का एक्सल टूटने से लोडर ई रिक्शा से टकरा गया जिसमे ई रिक्शा के परखच्चे उड गए जबकि ई रिक्शा चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको लेकर मुख्य सडक पर लम्बा जाम लग गया।

कस्बे के मलीकुआं चौराहा के निकट गैस एजेंसी के सामने लोडर का एक्सैल टूटने से लोडर बाजार की ओर जा रहे ई रिक्शा से टकरा गया जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड गए जबकि ई रिक्शा चालक सिचौली पुरवा निवासी अनिल (30)पुत्र राम खिलावन और यात्री कानपुर निवासी विनीत (45)पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से विनीत को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि लोडर चालक लोडर छोड़ कर मौके से फरार हो गया और घटना स्थल पर लम्बा जाम लग गया। वहीं सूत्रों की माने तो लोडर में राशन कार्ड में मिलने वाला काला बाजारी का चावल लदा हुआ था।इस सम्बन्ध थें प्रभारी थाना प्रभारी चंद्र शेखर गौतम ने बताया कि एक्सीडेंट के बारे में दिखवा रहे हैं और चावल के बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी है।

Related Articles

 

Show More
Back to top button