A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन अभियान परिषद का वार्षिक समारोह संपन्न, छात्रों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर जोर, प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

जन अभियान परिषद का वार्षिक समारोह संपन्न, छात्रों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर जोर, प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू /एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में अध्ययनरत जिला पंचायत सदस्या सुनंदाबाई डोंगरे एवं रोटरी क्लब की अध्यक्षा प्रमोदिनी धुण्डे उपस्थित रहीं। उन्होंने जन अभियान परिषद द्वारा संचालित इस पाठ्यक्रम को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों से अतिथियों को अवगत कराया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य जितेन्द्र धुंडे, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री राजेश मानकर, परामर्शदाता श्री राजु वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती किर्ति घागरे, श्रीमती वर्षा खुरसंगे एवं प्रविण साहु ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वार्षिक समारोह के दौरान अध्ययनरत छात्रों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात अतिथियों के हस्ते प्रतिभावान एवं प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के वर्तमान एवं भूतपूर्व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!