A2Z सभी खबर सभी जिले की

सफलता की कहानी: राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान नरेंद्र ठाकरे, विदेश भ्रमण कर उन्नत कृषि तकनीकों का अध्ययन, प्राकृतिक खेती से बने प्रेरणा स्रोत

कम लागत में अधिक उत्पादन कर क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणा

सफलता की कहानी: राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान नरेंद्र ठाकरे, विदेश भ्रमण कर उन्नत कृषि तकनीकों का अध्ययन, प्राकृतिक खेती से बने प्रेरणा स्रोत

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कम लागत में अधिक उत्पादन कर क्षेत्र के किसानों के लिए बने प्रेरणा

यह कहानी है जिला पांढुर्णा के छोटे से ग्राम बोरगांव तिगांव के उन्नतशील किसान श्री नरेंद्र ठाकरे की, जिन्होंने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की नई मिसाल कायम की है। कृषि विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के आधार पर नरेंद्र ठाकरे 5 एकड़ खेती में प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं। इनके पास देशी गाय, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, जीवामृत यूनिट आदि उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर श्री ठाकरे जी ने अपनी खेती में आने वाली लागत को कम किया है और साथ ही अधिक उत्पादन भी प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

उनकी इस उपलब्धि और उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री नरेंद्र ठाकरे को कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें विदेश भ्रमण का अवसर भी मिला, जिसमें उन्होंने ब्राजील, नीदरलैंड आदि देशों का दौरा कर आधुनिक कृषि तकनीकों का अध्ययन किया।

आज श्री नरेंद्र ठाकरे पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अधिकांश किसान उनसे प्राकृतिक खेती के गुर सीख रहे हैं और उनके मार्गदर्शन से अपनी खेती को उन्नत बना रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!