A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में विराट हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजनः मां भारती चौक पर धर्मध्वजा स्थापित; 20 जनवरी को कार्यक्रम

मांडू में विराट हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजनः

मां भारती चौक पर धर्मध्वजा स्थापित; 20 जनवरी को कार्यक्रम

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू न्यूज/मांडू नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के लिए सोमवार को मां भारती चौक परिसर में विधिवत भूमिपूजन और धर्मध्वजा स्थापना की गई। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज सहित आचार्य पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Related Articles

भूमिपूजन कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने हवन का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, महिलाएं और सामाजिक नेता उपस्थित रहे। भगवान श्री राम के जयघोष और शंखनाद के साथ सम्मेलन की सफलता का संकल्प लिया गया।

इस विराट हिंदू सम्मेलन में मांडू के 15 वार्डों और 50 से अधिक बस्तियों के लोग शामिल होंगे। आसपास के गांवों से भी 5 हजार से अधिक लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को एकजुट रहने और जातियों में न बंटने की सीख मिलेगी सम्मेलन के मुख्य अतिथि चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज होंगे, जो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। भूमिपूजन के साथ ही पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी, पंडित महेंद्र शर्मा, मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, रविंद्र परिहार, ओम यादव, सोमनाथ तिवारी, जयंत परिहार, कवि पंकज प्रसून, शिवराम वर्मा, रूपेश श्रीवास्तव, रविंद्र तिवारी, विकाश यादव,भावेश पटेल, सुरेश सेन, श्याम मंडवाल और चेतन चौहान सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!