A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: सिरसी –रतवा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर, एक सदर अस्पताल रेफर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा/महोबा।गुरुवार देर शाम सिरसी और रतवा गांव के बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रिश्तेदार सिरसी खुर्द में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आए थे और खन्ना कस्बे स्थित मिलन गेस्ट हाउस में सामान रखने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

 

Related Articles

हादसे में शिवकरण (38 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी इमलिया और अरविंद (40 वर्ष) पुत्र प्रेम नारायण निवासी सिरसी, जिला महोबा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

 

चिकित्सकों ने शिवकरण की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

ग्रामीणों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर अंधे मोड़ों और तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!