A2Z सभी खबर सभी जिले की

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव शनिवार से

मनावर में तैयारियां पूरी, अधिकारियों की लगाई ड्यूटी : केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर करेगी शुभारंभ


रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 6 दिसंबर को मनावर में किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा सुबह 10:00 बजे सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल सेमल्दा रोड पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

06 से 07 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के लिए मनावर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएल ठाकुर द्वारा खेल महोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न खेल स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी का संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार 2 दिन के इस खेल महोत्सव में कुल आठ प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा।

कबड्डी सीनियर वर्ग 17 वर्ष से अधिक आयु बालक/ बालिका एवं खो खो जूनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष,,सीनियर 17 वर्ष से अधिक का आयोजन शासकीय महाविद्यालय पर होगा।

इसी प्रकार कबड्डी जूनियर वर्ग बालक /बालिका एवं एथलेटिक्स 100 मीटर ,400 मीटर ,800 मीटर सांदीपनी विद्यालय, बैडमिंटन साईं रेसिडेंसी धार रोड एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता विद्योदय महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जिनमें सभी प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं अंक सूची की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला व मंडल अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ प्रभारी, शासन प्रशासन के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस प्रशासन स्कूली शिक्षा व जनजाति कार्य विभाग के अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, पीटीआई, महाविद्यालय प्राचार्य, खेल अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस सहित सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रातः 10:00 बजे अनिवार्य होगी।

कार्यक्रम को लेकर खेलों की समय सारणी, खिलाड़ियों की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुभारंभ के बाद प्रतिभागी निर्धारित खेल मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे। खेल महोत्सव का समापन 7 दिसंबर को होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!