A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनावर बनेगा गायत्री परिवार का जिला स्तरीय चिंतन केंद्र

19 जुलाई को होगा सांगठनिक महाकुंभ, जन्म शताब्दी वर्ष के संकल्पों को धरातल पर उतारने बनेगी रणनीति..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। गायत्री शक्तिपीठ मनावर के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 (रविवार) को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जाएगा। वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के अवसर पर आयोजित इस कार्यशाला में संगठन विस्तार, जन्म शताब्दी वर्ष के संकल्पों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर व्यापक मंथन होगा।

कार्यशाला में उपजोन प्रभारी महेश केवट (इन्दौर) मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में कुक्षी, मनावर, गंधवानी, डहीं एवं धरमपुरी तहसीलों के समस्त प्रज्ञा परिजन भाग लेकर संगठन को नई दिशा देने के लिए विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार के नेतृत्व में अंतिम चरण में हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

मुख्य ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल एवं श्रीमती विनीता खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष अखिलेश पाटीदार, ट्रस्टी लवकुश पाटीदार (एडवोकेट), हरीश खंडेलवाल, सुरेश पटेल, प्रखर खंडेलवाल, व्यवस्थापक योगेश मालवीय तथा परिवर्जक राकेश पुरोहित ने जिले के सभी प्रज्ञा परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button