A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित हो मो तारिक खान साथियों सहित हुए कांग्रेस में शामिल*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित हो मो तारिक खान साथियों सहित हुए कांग्रेस में शामिल*

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर*, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकले हैं उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कही।

उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे युवाओं के हित की बात है जिससे प्रभावित होकर युवा कांग्रेस के हमराह हो रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीजुद्दीन हासमी की प्रेरणा से राजे सुल्तानपुर निवासी मो तारिक खान के नेतृत्व में, सभासद प्रत्याशी रहे नूर आलम, नूरूल हुद्दा, मो तारिक अंसारी ने राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कांग्रेस पार्टी का झंडा पकड़ा कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गुलाम रसूल “छोटू”, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ पाण्डेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, जिला सचिव ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे “, लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी विकल्प मिश्र समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!