A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

लूट प्रकरण में तेज तर्रार थानाध्यक्ष ने मुठभेड़ में लुटेरों को किया गिरफतार*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*लूट प्रकरण में तेज तर्रार थानाध्यक्ष ने मुठभेड़ में लुटेरों को किया गिरफतार*

*वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर*

शुक्रवार की रात्रि में एक कपड़ा व्यवसाई से कुछ पल्सर बाइक सवार लोगो ने बैग लूट कर सरे आम लुटेरों ने लूट की घटना को दिया था अंजाम अलीगंज पुलिस के लिए उक्त लूट की घटना बनी थी चुनौतीपूर्ण इस घटना का खुलासा करने के लिए तेजतर्रार थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने सीसीटीवी कैमरे के सहारे त्वरित ही घटना के संबंध में अहम सुराग हासिल कर लिया था।

Related Articles

और अपनी पूरी टीम को लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया था उक्त मामले में पुलिस उपाधीक्षक शुभम कुमार के साथ जिले की सर्विलांस टीम ने लुटेरों की खोज तेज कर दिया था और अंतोगत्वा रविवार की प्रातः ही लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर बताए गय स्थान पर पहुंची ही थी की लुटेरों ने पुलिस टीम पर अंधाधुन फायरिंग झोंक दी इसी क्रम में पुलिस भी अपनी आत्म सुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग करना सुरु कर दी जिससे लुटेरों को पैर में गोली मार कर जीवित गिरफ्तार करने में महारथ हासिल किया। सूत्रों की माने तो लूट प्रकरण में शामिल बदमाश को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में पुलिस की अभिरक्षा में भेजा गया है। और घटना का सफल खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुंभ द्वारा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया जाएगा।

विदित हो कि अलीगंज पुलिस ने लूट की घटना को चुनौती मान कर लिया था और चंद घंटों में ही तेज तर्रार थाना अध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने अपनी पूरी टीम के सहयोग से लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।

Show More
Back to top button