
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण दिनांक 14 मई 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपला नारायणवार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही मतदाता सूची के शुद्ध एवं पारदर्शी अद्यतन कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया गया।

निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश
प्रशिक्षण में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित प्रक्रियाओं, आवश्यक दस्तावेजों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों को निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन के लिए समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।