
शासकीय कन्या हाई स्कूल लोधीखेड़ा में नगर पालिका मतदाता सूची संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
शासकीय कन्या हाई स्कूल लोधी खेड़ा में आज दिनांक 14 मई 2026 को प्राधिकृत कर्मचारी एवं सुपरवाइजर को नगर पालिका मतदाता सूची के संबंध में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न प्रक्रियात्मक बिंदुओं, दायित्वों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सावधानी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
इसी अवसर पर शासकीय कन्या हाई स्कूल लोधीखेड़ा में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।