A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – महिला के साथ ऐसी खौफनाक वारदात की कांप जाए रूह ,महिला ने कहा बचा लो हमे |

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को दो लोगों ने मिलकर मारा है। महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मारपीट करने वालों आरोपियों में एक आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान भी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। महिला ने मामले की शिकायत सेमारिया थाने में दर्ज कराई है। दरअसल, पूरा मामला बबैया ग्राम पंचायत का है। यहां महुआ और आम बिनने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को तेज आंधी और बारिश हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आम के बगीचे में पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया और महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट की। इस मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं।पीड़िता के अनुसार, वह आंधी के बाद अपने आम के बगीचे में पहुंची थी। लेकिन वहां से पहले ही मौजूद दो लोगों ने आम बिनने का विरोध किया। विरोध के बाद भी महिला अपनी नाबालिग बेटी और बेटे के साथ आम बिनने लगी। जिसके बाद दोनों लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों लोग उसके ससुर के सगे छोटे भाई हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!