A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – भाजपा के एक और नेता का हार्ट अटैक से निधन, पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल अब दुनिया में नहीं रहे l

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रीवा के पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल का शनिवार की रात अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रात में करीब 2 बजे के आसपास उनके सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका निधन हो गया।

रीवा नगर निगम के पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल का शनिवार की रात निधन हो गया है। उनका निधन करीब 2:00 बजे हुआ। उन्होंने रोजाना की तरह रात में खाना खाया और सोया था, लेकिन रात के दौरान अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और हृदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया।पटेल वर्ष 2010 में महापौर चुने गए थे और वे बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता मानवेंद्र द्विवेदी सहित निगम के पार्षदों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।

इससे पहले वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद संजय सिंह संजू का निधन भी हुआ था, जो हृदय गति रुक जाने से हो गया था। शिवेंद्र सिंह पटेल सामाजिक कार्यों में हमेशा ही आगे रहे थे और उनकी मृदुभाषी स्वभाव के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button