A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारी_शक्ति_वंदन_पखवाड़ा अंतर्गत भव्य सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी, पोषण पखवाड़ा के तहत दिलाई गई शपथ

नारी_शक्ति_वंदन_पखवाड़ा अंतर्गत भव्य सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी, पोषण पखवाड़ा के तहत दिलाई गई शपथ

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगरपालिका सभाकक्ष पांढुर्णा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे, सभापति श्री महेंद्र घोडे, श्री उमेश उरकड़े, पार्षदगण श्री दुर्गेश उईके, श्री प्रदीप कामदार, श्रीमती रामरती बाई इवनाती एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आर. के. इवनाती सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण भी देखा गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं नगरपालिका द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को प्रदान की गई।

साथ ही, 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सभी उपस्थितजनों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे ने मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!