A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

राजा रघुवंशी की हत्या के चार आरोपियों ने जुर्म कबूला, सोनम ही थी मास्टरमाइंड??

अखण्ड भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर सन्नी चावला :-

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय हनीमून मनाने गए थे जहां उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के अनुसार, हस हत्याकांड की मुख्य गुनहगार सोनम ही है।

पुलिस के सामने किए खुलासे में आरोपियों ने बताया है कि वारदात के वक्त सोनम भी मौजूद थी। सोनम के सामने ही राजा की हत्या की गई थी। सोनम ने राजा को मरते हुए देखा था।

 

Related Articles

एक सूत्र ने बताया कि आरोपियों से शिलांग जाने से पहले ही इंदौर पुलिस ने चारों आरोपियों से घटनाक्रम को अंजाम देने के बारे में जब पूछा तो चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने यह बताया कि चारों ने किस तरह से साजिश के तहत राजा की हत्या की थी।

 

सूत्र ने बताया कि राजा पर हथियार से पहला हमला विशाल उर्फ ​​विक्की ठाकुर ने किया था। विशाल, आकाश और आनंद नाम के तीन आरोपी इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए इंदौर से निकले थे। तीनों ट्रेन से गुवाहाटी तक गए थे।

 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि कैसे उन्होंने राजा रघुवंशी पर हमला कर के उसे मौत के घाट उतारा था। फिर कैसे राजा की लाश को गहरी खाई में फेंक दिया था। आरोपियों का कहना है कि इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता सोनम है। आरोपियों के अनुसार, सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह सह-साजिशकर्ता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button