A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे
Trending

राजा रघुवंशी मर्डर केस, पेशी से पहले होगा सोनम समेत सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट

District Reporter Sunny chawla :-

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में कल यानी बुधवार का दिन बेहद अहम होने वाला है. सोनम रघुवंशी और इस केस में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को शिलांग की कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पेशी से पहले सभी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट से पुलिस कस्टडी की रिमांड मांगी जाएगी. साथ ही जानकारी मिली है कि तीनों सुपरी किलर्स ने इंदौर क्राइम ब्रांच के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

 

Related Articles

सूत्रों के मुताबिक, सोनम से पूछताछ की कमान SIT के पास होगी, जबकि शिलांग पुलिस चारों शूटरों और दूसरे आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी. यह पूछताछ अलग-अलग टीमों द्वारा की जाएगी, जिसमें दो SP रैंक के अधिकारी, एक महिला अधिकारी और कुछ अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर शामिल होंगे.

 

मेघालय के पुलिस महानिदेशक (DGP) खुद इस केस की रोजाना रिपोर्ट ले रहे हैं और हाईलेवल मॉनिटरिंग हो रही है.

 

क्या होगा बुधवार को-

 

– सोनम और सभी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

 

– पेशी से पहले सभी का मेडिकल टेस्ट अनिवार्य

 

– कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी

 

– रिमांड मिलने के बाद शुरू होगी गहन पूछताछ

 

– SIT सोनम से पूछताछ करेगी, शिलांग पुलिस शूटरों से

 

पुलिस के पास क्या-क्या सबूत हैं?

 

अब तक की जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच चल रही है:

 

– एक आरोपी की शर्ट – जिस पर राजा रघुवंशी का खून पाया गया

 

– एक टूटा हुआ मोबाइल फोन

 

– एक रेनकोट

 

– हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ हथियार

 

– खून से सने कपड़े

 

– कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के फिंगरप्रिंट

 

– बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और मोबाइल फोन

 

इन सभी सबूतों की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि कोर्ट में ठोस केस पेश किया जा सके. इसके अलावा क्राइम सीन रीक्रिएशन और शिनाख्त परेड की तैयारी भी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, शिलांग पुलिस प्लान बना रही है कि सोनम और कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को लेकर क्राइम सीन तक ले जाया जाए और हत्या की वारदात का रीक्रिएशन कराया जाए. साथ ही, जहां-जहां ये आरोपी ठहरे थे, वहां भी ले जाकर शिनाख्त परेड कराई जा सकती है.

Show More
Check Also
Close
Back to top button