A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस नोट:- भोले नाथ की पवित्र नगरी पचमढ़ी में विजय शाह को कदम नहीं रखने देगे

प्रेस नोट:- भोले नाथ की पवित्र नगरी पचमढ़ी में विजय शाह को कदम नहीं रखने देंगे। देश की सेना का गौरव बढ़ा रही देश की बेटी को आतंकवादियों की बहन बताने वाले प्रदेश के काबीना मंत्री विजय का विरोध करने के लिए ज़िला युवा काँग्रेस तैयार है। ज़िला युवा काँग्रेस अध्यक्ष हुज़ैफा बोहरा ने बताया कि हम विकास विरोधी नहीं है और हर सकारात्मक पहल का समर्थन करते है परन्तु अगर मंत्री विजय शाह ने पचमढ़ी आने की कोशिश भी की तो उनको युवा काँग्रेस के साथियो का विरोध झेलना पड़ेगा और उल्टे पैर वापस लौटना पड़ेगा। जब तक विजय शाह को उनके पद से नहीं हटाया जाता तब तक जो ज़िले मे जहां भी आएँगे उनका विरोध किया जायेगा रायसेन से विकास सियारिया की रिपोट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!