A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पत्रकार दिवस पर पत्रकार धनेश विद्यार्थी और धर्मेंद्र लखेरा को किया सम्मानित

राज इंटरनेशनल स्कूल रिवाडी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा रेवाड़ी इकाई के प्रधान वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी और पत्रकार धर्मेंद्र लखेरा को किया सम्मानित

पटौदी/गुरुग्राम हरियाणा रिपोर्टर करण सिंह लखेरा

राज इंटरनेशनल स्कूल रिवाडी में आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन स्कूल प्रबंधक कमेटी के द्वारा किया गया । इसमें भारत विकास परिषद् शाखा तिवाड़ी में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव पर राज इंटरनेशनल स्कूल कोनसीवास रोड रिवाड़ी में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि श्री अनिल भार्गव समाजसेवी एवं उद्योगपति विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना पोपली जिला अध्यक्ष भाजपा मुख्य प्रवक्ता श्री प्रदीप जी जिला प्रचारक आरएसएस कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मुकेश सैनी प्रांतीय संयोजक भारत विकास परिषद आदि अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। सभी लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथियों का पत्रकारो का सम्मान किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई रिवाड़ी के प्रधान वरिष्ठ पत्रकार धनेश विद्यार्थी और रिपोर्टर धर्मेंद्र लखेरा का फूल माला, पटका पहनाकर और मोमेंट देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अनिल भार्गव, वंदना पोपली, प्रदीप, रमेश सचदेवा, दिनेश सैनी, धनेश विद्यार्थी,रामकिशोर सैनी, प्रेम मेंहदीरत्ता , ज्योती शर्मा , धर्मेन्द्र लखेरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button