A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तबाही का तूफान छोड़ गया अपने निशान, टावर छतिग्रस्त होने से नेटवर्क प्रभावित

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बीते गुरुवार आधी रात आए तबाही के तूफान ने जहां हजारों पेडों और बिजली के सैकड़ो पोलों को क्षतिग्रस्त दिया वहीं बिजली गुल होने से क्षेत्र में पेयजल संकट खडा हो गया है इतना ही नहीं मौदहा इंगोहटा सम्पर्क मार्ग में लगा मोबाईल टावर में लगा जनरेटर और बिजली के पोल में लगा ट्रांसफार्मर दोनों के साथ मशीनों के गिर जाने से नेटवर्क प्रभावित हो गया है। टावर टेक्नीशियन अजय चौहान ने बताया कि, जनरेटर और ट्रांसफार्मर दोनों जमीन पर गिर गए थे साथ ही सभी मशीनों के लिए बनाया गया केबिन उड गया था जिससे मशीने खराब हो गई हैं लेकिन ट्रासंफार्मर अभी पडा हुआ है। लगभग तीस से चालीस लाख रुपये के सामान का नुकसान का अनुमान है, हालांकि इंजीनियर इंजीनियर आए थे तो दूसरी मशीनें लगाकर नेटवर्क चालू कर दिया गया है। इस टावर में जीओ और बीएसएनएल का नेटवर्क है।

Show More
Back to top button