A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :एक पखवाडें में दो भाईयों ने महिला से किया दुष्कर्म, कार्यवाही की मांग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। विवाहिता से एक पखवाडे के भीतर दो भाईयों ने चाकू की नोक पर अलग अलग दिनों में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वहीं महिला पर चाकू से हमला घायल कर दिया पीडिता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, वह रोजगार के सिलसिले में अपने परिवार सहित कई सालों से पडोसी गांव में किराये के मका में रहती है।बीते 17मई की रात जब वह शौच के लिए जा रही थी तो गांव के संतोष पुत्र छिद्दू ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया पीडिता ने बताया कि, उनके द्वारा आरोपी के पिता से शिकायत की गई तो उन्होंने अपने पुत्र को बाहर भेज दिया और आगे ऐसी घटना नहीं होने की बात कही। इतना ही नहीं पीडिता ने बताया कि,बीती रात जब वह शौच के लिए जा रही थी तभी आरोपी के भाई प्रमोद पुत्र छिददू ने चाकू से हमला का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसके चाकू भी लग गया। पीडिता ने बताया कि, आरोपी किसी को बताने या पुलिस मेँ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button