A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तिरंगा यात्रा निकाल महिलाओं ने जताया सड़क निर्माण का विरोध, ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा’ के लगे नारे

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड मौदहा के ग्राम पंचायत परसदवा डेरा में कीचड़ और दलदल से भरी सड़क के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली और सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “वोट हमारा, राज तुम्हारा” के नारे लगाए और कहा कि बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण नहीं कराया गया।तिरंगा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Show More
Back to top button