
हलहारिणी अमावस्या पर गौशाला में 64 पौधों का रोपण, गौसंरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…..
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर, जिला धार। हलहारिणी अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम वायल स्थित श्री सिंगाजी गौमाता मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित “एक पेड़ गौमाता के नाम” अभियान जनसहभागिता का प्रेरक उदाहरण बन गया। गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में 21 त्रिवेणी एवं 43 फलदार पौधों सहित कुल 64 पौधों का रोपण किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, ग्रामीणों, पत्रकारों और गौभक्तों ने भाग लेकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य पंडित प्रवीण शर्मा ‘राधे भैया’ वराहेश्रर तीर्थ क्षेत्र बड़ा बड़दा ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं पौधारोपण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “एक पेड़ गौमाता के नाम” केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे भविष्य में गौमाता को प्राकृतिक छाया देंगे, वहीं पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भोजन एवं आश्रय का भी माध्यम बनेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पाटीदार समाज जिलाध्यक्ष रामनारायण मोदी, उपाध्यक्ष महेंद्र पाटीदार, तहसील अध्यक्ष देवाराम पाटीदार, चौकी प्रभारी प्रशांत पाल, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि जगदीश मुकाती, कैलाश पटेल, विधायक प्रतिनिधि लोकेश पाटीदार, जन अभियान परिषद के भुवानसिंह गेहलोत, नवांकुर संस्था के प्रवीण बैरागी, प्रस्फुटन समिति, स्वयं सहायता समूह, शिक्षा विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, सिताराम पाटीदार सिरसाला, डाँ संतोष इश्के, पशुपालन विभाग शांतीलाल पाटीदार अजंदा, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश राठौड़, पन्नालाल गेहलोत, मेहबूब राही, दिलीप कुमरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक तुकाराम पाटीदार ने किया। आभार उपसरपंच दिनेश पटेल ने व्यक्त किया।
अभियान में ग्राम पंचायत वायल के सरपंच, भागीराम भाभर, रोजगार सहायक श्रीराम धनगर, पंच, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, गौभक्त तथा श्री सिंगाजी गौमाता मंदिर गोसेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
मुख्य बिंदु……
*21 त्रिवेणी एवं 43 फलदार पौधों सहित कुल 64 पौधों का रोपण।
*गौशाला परिसर को हराभरा, छायादार एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प।
*गौसंरक्षण के साथ प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश।
*जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक-धार्मिक संगठनों एवं ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता।
*”एक पेड़ गौमाता के नाम” अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन।









