संवादाता यूनुस अंसारी
बरेली के बहेड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की सहभागिता को लेकर “अग्निशिखा” जिला युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में बरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1000 छात्राओं के सम्मिलित होने की संभावना है।सम्मेलन के माध्यम से छात्राओं को वर्तमान समय में उनके सामने उपस्थित शैक्षिक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियां प्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी जी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार जी, जिला छात्रा प्रमुख रीना जी, नगर अध्यक्ष डॉ अवधेश जी एवं नगर मंत्री शेखर रस्तोगी जी के मार्गदर्शन में चल रही हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिले की छात्राओं से “अग्निशिखा” युवती सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।
