मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम**बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागर

पांढुर्णा के ग्राम देवखपा में कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद सैकड़ों डंपरों के जरिए लाल मुरम के कथित अवैध उत्खनन, संग्रहण और ओवरलोड परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है. ग्राम…

पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागर
WhatsApp Facebook

पांढुर्णा के ग्राम देवखपा में कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद सैकड़ों डंपरों के जरिए लाल मुरम के कथित अवैध उत्खनन, संग्रहण और ओवरलोड परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है. ग्राम देवखपा के हल्का नंबर 50 में राष्ट्रीय राजमार्ग भोपाल-नागपुर मार्ग के समीप एक खेत में भारी मात्रा में लाल मुरम का अवैध रूप से संग्रहण किए जाने की जानकारी मिली है.

​स्थानीय सूत्रों के अनुसार रात के समय डंपरों के माध्यम से लाल मुरम का परिवहन कर खेत में मार्ग निर्माण के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है. यदि यह पूरा परिवहन बिना किसी वैध अनुमति अथवा आवश्यक रॉयल्टी के किया जा रहा है, तो इससे शासन के खनिज राजस्व को भारी नुकसान होने की पूरी आशंका बनी हुई है.

​इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, संग्रहण और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित और ठोस कार्रवाई नहीं होने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

​अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर लाल मुरम के संग्रहण तथा परिवहन में लगे डंपरों और संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगा या नहीं. हालांकि विभाग की निष्पक्ष जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही इस पर आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकेगा.

इस संबंध में जिला खनिज सहायक अधिकारी महेश नागपुरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और वे जल्द ही मौका स्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जांच करेंगे तथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेंगे.