
ब्रेकिंग न्यूज़ — बस्ती
लालगंज में आगजनी मामले में खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मीडिया में मामला सामने आने के बाद लालगंज पुलिस हरकत में आ गई और तीन दुकानों में आग लगाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में दबंग लोरिक पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए लोरिक पांडेय समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए तीन दुकानों में आग लगा दी थी, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों ने न्याय की गुहार लगाई थी।
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में कुछ राहत देखने को मिल रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
