A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेलगाड़ी से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की जेब से रेल टिकट बरामद

रेलगाड़ी से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत को

जहानाबाद। पटना गया रेलखंड पर स्थित एरकी पम्प के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया, जहां परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दवा लाने को लेकर गया गए थे, जो वापस लौट रहे थे। रेलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई। प्रशासन के द्वारा सूचना मिलते ही फोटो देखकर मृतक की पहचान की गई। मृतक 52 वर्षीय बृजबिहारी सिंह वर्तमान निवासी बतीस भवरिया पुल के समीप जहानाबाद एवं शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित खैरूचक के स्थाई निवासी के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के जेब से गया से जहानाबाद का वैद्य टिकट बरामद की गई है।

‎पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!