A2Z सभी खबर सभी जिले की

निशुल्क मेडिकल कैम्प में चर्म एवं दन्त रोग के 200 रोगियों का हुआ उपचार

निशुल्क मेडिकल कैम्प में चर्म एवं दन्त रोग के 200 रोगियों का हुआ उपचार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां । श्री गोकुलचन्द्रमाजी मंदिर कामां के द्वारा श्री गोकुलेन्दु ब्रजयात्रा के उपलक्ष में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शिवशक्ति तमोलिया भवन में किया गया । जिसमे गुजरात के डॉ हरित लाढ़ानी व पुरुषोत्तम संघानी तथा अमेरिका के डॉ राजेश दोषी व स्थानीय डॉ दीपक गर्ग के द्वारा रोगियों की निशुल्क जाँच व निशुल्क दवाई देकर उपचार किया गया । कार्यक्रम में प्रदीप गोयल का स्वागत किया गया ।चिकित्सा शिविर के संयोजक डॉ भगवान मकरन्द ने बताया कि इस शिविर का आयोजन गोस्वामी श्री द्वारकेश लाल जी महाराज कामवन सूरत एवं पंचम पीठाधीश्वर जगद्गुरु गोस्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में किया गया जिसका उद्घाटन गोस्वामी ब्रजांग बाबा ने दीप प्रज्वलन कर के किया । इस शिविर की समस्त व्यवस्थाएँ ज्वायंट्स ग्रुप ऑफ़ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति कामां ने संभाली । ज्वायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज मातूकी वाले एवं अपना घर के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन दीपचन्द गुप्ता ने किया । शिविर में हरी कुम्हेरिया , प्रेमचन्द शर्मा,राजेश तमोलिया, सुनील तमोलिया, डॉ संजयशर्मा, सुरेश सोनी, महेन्द्र अरोड़ा, गोविन्द खण्डेलवाल , कल्ला पण्डित, उमाशंकर शर्मा , घनश्याम गर्ग, दुलीचंद लोधा, कमल सिंह , मनोज आदि सहित सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!