A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार ,लगातार वारदातों का खुलासा, सहआरोपियों की तलाश जारी

पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
लगातार वारदातों का खुलासा, सहआरोपियों की तलाश जारी

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिला पांढुर्णा के थाना पांढुर्णा क्षेत्र में दिनांक 21.02.2026 एवं 22.02.2026 की मध्य रात्रि के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा शहर में कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। प्रार्थी सुनील यदुवंशी पिता नेमालाल यदुवंशी उम्र 37 वर्ष निवासी संतोषी माता वार्ड बसोडी बांस डिपो पांढुर्णा तथा कंचन कौशिक पति सुनील कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी संतोषी माता वार्ड पांढुर्णा के घरों में चोरी की घटना हुई। इसके अतिरिक्त उसी रात प्रार्थी संदीप नरोलिया पिता राधेश्याम नरोलिया उम्र 37 वर्ष निवासी साईं धाम कॉलोनी पांढुर्णा के घर में भी चोरी की वारदात हुई तथा साईं धाम कॉलोनी निवासी अमित डोंगरे के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया।

Related Articles


उक्त घटनाओं पर थाना पांढुर्णा में सूचनाकर्ताओं की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 305 (क), 307, 331(4) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 305 (क), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांढुर्णा श्री ब्रजेश भार्गव के नेतृत्व में थाना प्रभारी पांढुर्णा निरीक्षक अजय मरकाम को त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

विशेष टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास रहवासियों एवं मुखबिरों से जानकारी एकत्र की गई तथा शहर के विभिन्न स्थानों एवं टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा शहर में इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पतासाजी के दौरान मुखबिरों एवं प्रार्थियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति जितेन्द्र भुरिया पिता अमरसिंग भुरिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गेट्टा थाना टांडा जिला धार (म.प्र.) को विशेष टीम द्वारा जिला धार में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। घटना में शामिल अन्य सहआरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पांढुर्णा अजय मरकाम, उपनिरीक्षक आशीष भीमटे, सउनि शिवकरण पाण्डेय, सउनि अशोक तुरिया, आरक्षक शिवअवतार जाट, आरक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक अशोक हरसुले, आरक्षक सुरेश उईके एवं आरक्षक अखिलेश हिंगवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। “सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज” के उद्देश्य के साथ पांढुर्णा पुलिस सतत कार्रवाई कर रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!