
डिंडोरी 8 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में औषधि निरीक्षक द्वारा जिले के शाहपुर एवं विक्रमपुर क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों—जनता मेडिकल स्टोर्स, सूर्या मेडिकल स्टोर्स, शिव मेडिकल स्टोर्स, बालाजी मेडिकल स्टोर्स, हर्ष मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, गुप्ता मेडिकल स्टोर्स एवं शिल्पा मेडिकल स्टोर्स—का परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवा विक्रय, बिल बुक का समुचित रखरखाव न होना तथा एक्सपायरी दवाओं का अन्य स्टॉक के साथ पाया जाना शामिल है।
इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दवा दुकानों को फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित होने तक अस्थायी रूप से बंद कराया गया है। साथ ही संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दवा विक्रय से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।