

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । मरम्मत के लिए बंद किए गए बांदा मार्ग के रेलवे गेट संख्या 31 के चलते बांदा मार्ग से आने वाले वाहन चालक रात भर परेशान रहे। सोमवार को अपरान्ह 3 बजे यह यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा मार्ग में धर्मेश्वर बाबा मुहाल एवं छोटी बाजार के मध्य रेलवे गेट संख्या 31 बना है। रविवार को रात 9:00 बजे इसको मरम्मत के लिए बंद किया गया था। रेलवे का गेट बंद होने से बांदा मार्ग से निकलने वाले राहगीर रातभर परेशान रहे तमाम भारी वाहन गेट बंद होने के कारण रातभर बांदा मार्ग में ही खड़े रहे। सबसे ज्यादा परेशानी धर्मेश्वर बाबा मुहाल एवं पंधरी के लोगों को उठानी पड़ी इन्हें कस्बे में आने के लिए 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। सोमवार को मरम्मत के बाद अपरान्ह 3:00 बजे गेट को यातायात के लिए खोला गया। गेट खुलते ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

