
अलीगढ़ न्यूज
अलीगढ़ पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण*
पुलिस कर्मियों को बेहतर टर्नआउट एवं अनुशासन में रहने हेतु किया निर्देशित ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया ।
▪️परेड ग्राउण्ड पर डॉग स्कवॉड का निरीक्षण किया गया तथा उनके हैंडलरों की क्षमता, प्रशिक्षण, उपकरणों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
- ▪️परेड में विभिन्न थानों, कार्यालयों, शाखाओं एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए ।
▪️एसएसपी द्वारा परेड के उपरान्त आदेश कक्ष में सम्बन्धित पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लिया गया तथा समस्त गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । विभिन्न पत्रावलियों, गार्द रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा पत्रावलियों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम मयंक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंनजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार,मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।*
