A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दोना पत्तल और पन्नी जलाकर ताप रहे लोग, नगर पंचायत का दावा 71स्थानों पर जल रहे अलाव

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में अलाव के अभाव में लोग पन्नी आदि जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। बीती रात 9:00 बजे की गई पड़ताल में नगर पंचायत के अलाव नदारत दिखे जबकि अधिशाषी अधिकारी का दावा है कि कस्बे के 71 स्थानों में अलाव जल रहे हैं। स्थान कौन से हैं और कहां है। इसकी स्थिति वह स्पष्ट नहीं कर सके।

बीती रात की गई पड़ताल में लोग बांदा मार्ग में रेलवे के गेट की संख्या 31 के समीप पन्नी जलाकर आग ताप रहे थे। धर्मेश्वर बाबा मोहाल निवासी अंकित, बलवान, हंसराज, देव कुमार, पुरुषोत्तम, महेश उर्फ मेहमान आदि ने बताया कि यहां आस-पास कहीं भी नगर पंचायत के अलाव नहीं जलते हैं जबकि अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य का दावा है कि कस्बे के 71 स्थानों पर अलाव जल रहे है लेकिन वह स्थान स्पष्ट नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि पन्नी जलाकर प्रदूषण पैदा करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा।

Related Articles

व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कहा कि अधिशाषी अधिकारी का दावा झूठा है। मुख्य बाजार में ही प्रमुख स्थानों के अलाव गायब है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!