

भजन लाल शर्मा सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला विकास प्रदर्शनी एवं जिला विकास पुस्तिका विमोचन किया गया
दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला एवं दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।प्रदर्शनी में Vocal for Local की भावना को साकार करते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रमुखता दी गई। विशेष रूप से दौसा जिला कारागृह के बंदियों द्वारा निर्मित घरेलू उपयोग की स्थानीय वस्तुओं का प्रदर्शन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया तथा सरकार सहित अनेक विकास परियोजनाओं को मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “2 साल – नव उत्थान, नई पहचान, बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान” की थीम को ध्यान में रखते हुए जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जो आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगी। अंत में सामाजिक समावेशन की भावना को सशक्त करते हुए दौसा जिले के दिव्यांग नागरिकों को सरकारी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण किया गया,जो सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, जिला महामंत्री विपिन जैन, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, जिला मंत्री सियाराम शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, शहर महामंत्री राजेंद्र शर्मा,श्याम बडोली, रिकी पोंटिंग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।