A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बस्ती – साहबदीन निषाद को मत्स्य प्रकोष्ठ का बनाया गया क्षेत्रीय सह संयोजक।

बस्ती – साहबदीन निषाद को मत्स्य प्रकोष्ठ का बनाया गया क्षेत्रीय सह संयोजक।

– साहबदीन निषाद को क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा गोरखपुर से मत्स्य प्रकोष्ठ बनाये जाने पर सभी ने दी बधाई।

साहबदीन निषाद ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारियों का निर्वाहन ईमानदारी व परिश्रम से करूंगा।

कप्तानगंज बस्ती – विकास खंड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माझा के ग्राम प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता साहबदीन निषाद को क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा गोरखपुर का मत्स्य प्रकोष्ठ बनाया गया है । साहब दीन निषाद को क्षेत्रीय सह संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ बनाये जाने पर निषाद समाज के लोगों ने भाजपा पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेता साहबदीन निषाद को शुभकामनाएं दी हैं । वरिष्ठ भाजपा नेता साहबदीन निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन ईमानदारी व परिश्रम से करूंगा । हमारा मुख्य उद्देश्य दबे कुचले निषाद समाज को आगे बढ़ाना है ताकि निषाद समाज आगे बढ़ सके । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निषाद समाज को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन निषाद समाज अभी भी पीछे है । निषाद समाज को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है । केन्द्र सरकार व राज्य सरकार में निषाद समाज को सम्मान दिया जा रहा है और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार में अनेक निषाद समाज के सांसद व विधायक है जिनके माध्यम से निषाद समाज की समस्याओं का निस्तारण हो रहा है । निषाद समाज की आमदनी को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है । केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ निषाद समाज को मिल रहा है । वरिष्ठ भाजपा नेता साहबदीन निषाद ने निषाद समाज से अपील किया है कि अपने – अपने बच्चों को शिक्षित बनाये और एक दूसरे की मदद करे ताकि निषाद समाज का समाज में सम्मान बना रहे । पूर्व राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद , राजन निषाद , डा०दया राम निषाद, नयन कुमार निषाद , दया राम निषाद ने वरिष्ठ भाजपा नेता साहबदीन निषाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!